हिमाचल में 1000 पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, CM जयराम का ऐलान (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 11:26 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जैसी शुरुआत करेगी उसी भाषा पर उसका जबाव दिया जाएगा। कांग्रेस द्वारा हिमाचल की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर चार्जशीट बनाने के जबाव में जय राम ठाकुर ने कहा कि हमारा एक साल का कार्यकाल हुआ है और उनके 5 साल के कार्यकाल का हिसाब हमारे पास है। धर्मशाला में प्रदेश पुलिस की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य प्रदेश की जनता का विकास करवाना है। उनका पूरा ध्यान इस तरफ है अगर कोई चाहता है कि उनकी ही भाषा में जबाव दिया जाए तो इसे भी समय आने पर दिया जाएगा।
PunjabKesari
भांग की खेती को सरकारी अनुमति देने का अभी कोई इरादा नहीं
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भांग की खेती को सरकारी अनुमति देने का अभी कोई इरादा नहीं है इसके लिए सुझाव मांगे गए हैं और इस पर विचार किया जा रहा है क्योंकि कई प्रदेशों में इसे सरकारी अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सरकार गंभीर है और इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
PunjabKesari
1000 पुलिस जवानों की होगी नियुक्ति
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश पुलिस विभाग में 1000 पुलिस जवानों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि विभाग का कार्य सुचारू रूप से सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने प्रदेश में पुलिस आवास निगम स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस आवास के लिए 50 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाएंगे। पुलिस व्यवसाय में अनेक चुनौतियां है, परन्तु इसमें अपनी व्यावसायिक सन्तुष्टि भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News