देहरा को विकास में पिछड़ने नहीं देंगे, कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया : रवि

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 11:12 AM (IST)

ज्वालामुखी : पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र रवि ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टिï से पिछडऩे नहीं दिया जाएगा तथा हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश रवाना होने से पहले वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया इसलिए उसे अब भाजपा सरकार की आलोचना करने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनाव प्रचार का आदेश प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह इंदौर रवाना हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय प्रवास के दौरान देहरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की है, जिनमें से 10 लाख रुपए देहरा नगर परिषद के विकास में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने 10 महीने के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की दृष्टि से पटरी पर ला दिया है तथा केंद्र की योजनाओं को क्रियान्वित कर लोगों को फायदा पहुंचाया है इस अवसर पर उनके साथ बी.डी.सी. सदस्य नितिन कुमार व भाजयुमो नेता मनोज मसंद भी उपस्थित थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News