एक फूल की 2 ‘मालिनों’ में जमकर हुई लड़ाई, कई महिलाएं जख्मी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 08:48 AM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): फिल्म ‘एक फूल दो माली’ के विपरीत ‘एक फूल दो मालिनों’ वाला सीन देखने को मिला जब पति द्वारा 2 शादियां रचाने का खामियाजा पत्नियों व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भुगतना पड़ा। पहली पत्नी का आरोप था ति दूसरी पत्नी ने उसे घर में बुलाकर छत से नीचे फैंक दिया। दूसरी का आरोप पहली पत्नी ने उसके घर आकर अन्य महिलाओं के साथ उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। उक्त घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

सूचना के अनुसार स्थानीय सिविल अस्पताल में घायल पड़ी अनु ने बताया कि उसकी शादी 17 वर्ष पहले विजय कुमार निवासी ऊंची घाटी फिल्लौर के साथ हुई थी, जिसके 3 बच्चे बड़ी लड़की 13, 2 लड़के 12 व 10 वर्ष के हैं। उसे 5 माह पहले पता चला कि उसका पति विजय मोहल्ला भंडेरा की लड़की तानिया के साथ रहने लग पड़ा है। वहीं उक्त लड़की अपने हाथ में उसके पति के सुहाग का चूड़ा पहनकर हर किसी से कह रही थी कि उसने और विजय ने विवाह रचा लिया है। विजय नशा तस्करी के मामले में जेल से कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया है। 

PunjabKesari

अनु ने बताया कि प्रात: उसे किसी ने फोन करके बताया कि उसका पति दूसरी पत्नी के घर पर है, वह अगर रंगे हाथों पकडना चाहती है तो तानिया के घर आ जाए। जैसे ही वह अपने परिवारिक सदस्यों के साथ उसके घर पहुंची तो उसकी दूसरी पत्नी और उसके परिवार वालों ने उस पर हमला बोल दिया, उसे पीटते हुए घर की छत पर ले गए, जहां से उसे नीचे फैंक दिया। उसके बाद उन्होंने मोनिका (17) और कविता (20) को भी बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। 

दूसरी तरफ  अस्पताल में घायल पड़ी विजय की दूसरी पत्नी तानिया ने बताया कि विजय ने उसके साथ भी शादी करवाई हुई है। प्रात: विजय की पहली पत्नी अनु कुछ महिलाओं के साथ उनके घर आ धमकी। उन्होंने आते ही उनके ऊपर लाठियों से हमला बोल दिया, जिसमें वह और उसकी माता बबली, ममता और रानी को पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने पुलिस के पास शिकायतें दे दी है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में जो भी दोषी पाया गया, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं के पति विजय का इंतजार कर रही हैं, जिसके आने के बाद ही उक्त घटना से पर्दा उठेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News