पैट्रोल पंपों पर डकैती करने वाले गिरोह के 8 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 08:58 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (बख्शी): पैट्रोल पंपों पर डकैती करने वाले एक गिरोह के 8 लोगों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कथित तौर पर एक देसी कट्टा 315 बोर समेत एक कारतूस, 3 एयर पिस्तौल, एक बड़ी किरपाण, छोटी किरपाण, एक दातर, किरच, एक बेसबाल और पंप से लूटी गई रकम में से 3 लाख 70 हजार 700 रुपए भी बरामद किए हैं। 

इस संबंधी पत्रकार वार्ता दौरान एस.एस.पी. अलका मीना ने बताया कि एस.पी.(डी) हरपाल सिंह, डी.एस.पी. सुखजीत सिंह विर्क और डी.एस.पी. अमलोह मनप्रीत सिंह की निगरानी में इंस्पैक्टर अतुल सोनी इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ सरङ्क्षहद के नेतृत्व में ए.एस.आई. गुरमीत कुमार, ए.एस.आई. सतविंदर सिंह और ए.एस.आई. जसविंदर सिंह सहित सी.आई.ए. टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के 8 सदस्यों को फोकल प्वााइंट मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों की पहचान जशनदीप सिंह पुत्र जंगीर सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव कलालमाजरा, राजवीर सिंह पुत्र जङ्क्षतदर सिंह, जगदीप सिंह पुत्र गुरजीत सिंह, भुपिंदर सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी गांव घुटींड थाना अमलोह, दविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव मनैला थाना खमाणों, जसप्रीत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव राजेवाल थाना सदर खन्ना और खुशवंत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव झड़ौदी थाना माछीवाड़ा के तौर पर हुई। 

उन्होंने बताया कि उक्त सभी नौजवानों की उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच है और गिरोह का मुख्य सरगना जशनदीप सिंह है। एस.एस.पी. ने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्यों ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि 4-5 नवम्बर की मध्यरात्रि को रिलायंस पैट्रोल पंप अमलोह में कथित तौर पर हथियारों की नोक पर वर्करों की मारपीट कर करीब 5.50 लाख रुपए और वर्करोंके मोबाइल छीने थे। इसके अलावा उनके गिरोह ने दिसम्बर 2017 में गांव बरधाला पुलिस जिला खन्ना में रात में हथियारों की नोक पर रिलायंस पैट्रोल पंप पर वर्करों से मारपीट कर उनके मोबाइल और 3 लाख रुपए छीने थे। 

इनके अलावा भी उक्त गिरोह ने कई वारदातें की हैं जो अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आज फिर पैट्रोल पंप लूटने की ताक में थे। वारदात दौरान इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल नं.-पी.बी-23 -एस-5538, मोटरसाइकिल नं.- पी.बी.-10-ई.एक्स.-1436, मोटरसाइकिल नं.-पी.बी.-48-ई.-0763 भी बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना मंडी गोङ्क्षबदगढ़ में मुकदमा नंबर 220 अ/ध 399, 402 आई.पी.सी. दर्ज कर माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News