अक्षय कुमार को सम्मन जारी होना इंसाफ की तरफ पहला कदम : जत्थेदार मंड

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 08:38 AM (IST)

जैतो (स.ह.): सरबत खालसा जत्थेदारों की तरफ से घोषित किए जत्थेदार ध्यान सिंह मंड के नेतृत्व में बरगाड़ी दाना मंडी में चल रहा इंसाफ मोर्चा जारी है।

जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा कि सरकार की तरफ से कोटकपूरा और बहबल गोलीकांड की दोबारा जांच करने के लिए गठित स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ-साथ फिल्मी अदाकार अक्षय कुमार को सम्मन जारी होना इंसाफ की तरफ पहला कदम है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई राजा हो या रंक, यदि वह दोषी है तो कानून अनुसार उसे बनती सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसाफ मोर्चा तब तक जारी रहेगा जब तक उनको इंसाफ नहीं मिल जाता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News