भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल फिर बने SGPC के प्रधान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 04:10 PM (IST)

  • भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल दूसरी बार प्रधान बने हैं एस.जी.पी.सी. के
  • संत हरचंद सिंह लौंगोवाल के ड्राइवर थे गोबिंद सिंह 
  • 1985 में सियासी सफर शुरू हुआ 
  • संत हरचंद सिंह लौंगोवाल के निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला गोबिंद सिंह को सियासत में लाए
  • पहली बार 1985 में धनौला से विधायक चुने गए और 1992, 2007 और 2012 में विधानसभा चुनाव हार गए 

अमृतसर: एस.जी.पी.सी. चुनावों में एक बार फिर गोबिंद सिंह लौंगोवाल को प्रधान नियुक्त किया गया है। तेजा सिंह समुद्री हाल में शिरोमणि कमेटी के जनरल इजलास में शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रधान जागीर कौर की तरफ से भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल का नाम दोबारा प्रधान के पद के लिए पेश किया। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता तोता सिंह तथा अरविंद्र सिंह पखोके का नाम भी प्रधान पद के लिए पेश किया गया था।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस तेजा सिंह समुद्री हाल में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 43वें नए प्रधान को लेकर हर मैंबर की राय ली थी।  इस दौरान 120 सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान बनाने के पूर्ण अधिकार सौंप दिए थे। 

कौन हैं भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल
भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल का जन्म 18 अक्तूबर 1956 को जिला संगरूर के गांव लौंगवाल में हुआ। लौंगोवाल  संत हरचंद सिंह लौंगोवाल के राजनीतिक वारिस हैं। साल 1985 में पहली बार हलका धनौला से शिअद विधायक चुने गए और मार्कफैड पंजाब के चेयरमैन रह चुके हैं। लौंगोवाल धूरी हलके से पूर्व विधायक और संगरूर जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं। विधायक अरविंद खन्ना के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में लौंगोवाल 2015 में धूरी विधानसभा हलके से चुने गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News