चीन ने हवाई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 11:54 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया जो हवा में निशाना लगाकर ड्रोन, निर्देशित बमों और मोर्टार को नष्ट करने में सक्षम है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के ज्युहाई शहर में आयोजित एयर शो में इस नई प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

खबर के अनुसार, इस प्रणाली को बड़ी आसानी से भारत की सीमा से सटे तिब्बत के पठार और दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में तैनात किया जा सकता है। वाहन चालित इस प्रणाली का नाम ‘एलडब्ल्यू 30’ लेजर रक्षा हथियार प्रणाली है। इसे देश के सबसे बड़े मिसाइल निर्माताओं में शामिल चीन एरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News