सड़क किनारे खड़ी गाडिय़ों के तोड़े शीशे

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 06:46 PM (IST)

कुमारहट्टी (नवीन): कुमारहट्टी के खील का मोड़ में बीती रात कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़े 2 वाहनों के शीशे तोड़कर उन्हें नुक्सान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार खील का मोड़ निवासी बिट्टू मैकेनिक ने अपने वाहन सड़क किनारे पार्क किए थे। उसके 2 वाहनों के शीशे तोड़कर उन्हें नुक्सान पहुंचाया गया। स्थानीय पुलिस को दी अपनी शिकायत में बिट्टू ने पेशे से ड्राइवर वीरेंद्र व दीपू पर जानबूझ कर उसके वाहनों को नुक्सान पहुंचाने का आरोप लगाया है। डगशाई पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News