BSF के सिपाही की धर्मपत्नी की संदिग्ध हालातों में मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 06:01 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज): उपमंडल के गांव पंचकोसी निवासी एक महिला की संदिग्ध हालातों मे मौत हो गई। जबकि महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज की खातिर उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। इधर घटना का समाचार सुन मौके पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारियों ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मृतका के परिजनों के बयानों पर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धौलीपाल निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल ने बताया कि उसकी करीब 25 वर्षीय बहन कुसुम की शादी 5 वर्ष पूर्व पंचकोसी निवासी व सीमा सुरक्षा बल दिल्ली में तैनात श्रीराम पुत्र कैलाश नाथ के साथ की थी। शादी के बाद उनके घर दो बेटों ने जन्म लिया। महेन्द्र कुमार ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले करीब एक वर्ष से उसके ससुराल वाले कुसुम को दहेज की खातिर प्रताडित कर रहे थे। गत दिवस भी उसके पति, ससुर, सास, देवर ने उससे मारपीट की जिसके बाद उसकी बहन ने उसे इस मारपीट की सूचना उसे फोन पर दी। लेकिन गांव के कुछ रसूखदार लोगों द्वारा इस मामले को शांत करवाने संंबधी मध्यस्ता किए जाने पर एक बार मामला सुलट गया, सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्हेें सूचना मिली कि कुसुम की मौत हो गई। जिस पर वे तुरंत पंचकोसी में पहुंचें तो उसकी बहन पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी। 

इधर सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान विनोद चौधरी, थाना खुईयां सरवर प्रभारी सुनील कुमार, सहायक सबइंस्पैक्टर हरजिंदर सिंह मौके पर पहुचें और मृतका के शव को नीचे उतरवाया और मामले की गंभीरता को देखते हए इस मामले संबंधी विडियोग्राफी भी करवाई। मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर कुसुम की हत्या करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने महेन्द्र कुमार के बयानों पर मृतका के पति श्रीराम, ससुर कैलाश नाथ, सास पार्वती, देवर गगनप्रीत के खिलाफ भादस की धारा 304बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बताया जाता है कि सीमा सुरक्षा बल दिल्ली में तैनात श्रीराम 45 दिनों के अवकाश पर अपने घर पर छुट्टी बिताने के लिए आया हुआ था और 15 नवंबर को उसने वापिस डयूटी पर जाना था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम ने तीन वर्ष दिल्ली में राजीखुशी अपनी पत्नी के साथ बिताए थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गांव में आकर रहने से उनमें घरेलू झगडा रहने लगा था। जहां श्रीराम ने दो दिन बाद अपनी डयूटी पर वापिस लौटना था वहीं अब इस घटना के बाद पूरे घर के हालात बदल चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News