अद्भुत: महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हैरान(Video)

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 04:17 PM (IST)

मेवात (एके बघेल): वो गाना तो आपने जरूर सुना होगा कि 'देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के'। ऐसा ही कुछ मेवात के एक दंपत्ति के साथ हुआ है। मात्र 25 साल की महिला ने पहली बार में ही चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस पर उसके घर के लोग खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि ये चारों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं, जिनकी डिलिवरी भी नॉर्मल करवाई गई। बहरहाल, इस वाकये को जिसने भी सुना, उसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। वहीं, डॉक्टर भी कुदरत के इस करिश्मे से दंग रह गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के पाट खोरी की रहने वाली महिला आयशा की डिलिवरी अलवर, राजस्थान के निजी अस्पताल में हुई।प्रसव के दौरान आयशा ने 4 बच्चों (तीन लड़के और एक लड़की) को जन्म दिया। प्रसव पूरी तरह से सामान्य बताया जा रहा है। चारों नवजात और प्रसूता पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आयशा की शादी शब्बीर निवासी पाटखोरी से करीब दो साल पहले हुई थी। मध्यमवर्गीय परिवार के शब्बीर चार भाइयों में सबसे छोटे हैं।

PunjabKesari

डॉक्टर के मुताबिक, इस तरह के मामले बहुत कम सामने आते हैं। ऐसे मामलों में आमतौर पर बच्चे स्वस्थ नहीं रहते, साथ ही प्रसव के दौरान भी खासी परेशानी आती है। लेकिन इस मामले में महिला की डिलिवरी भी नॉर्मल तरीके से हुई और बच्चे भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

PunjabKesari

वहीं, आयशा के परिजनों ने जच्चा-बच्चा के घर आने पर खूब जश्न मनाने का इंतजाम किया है। परिजनों के मुताबिक, गांव ही नहीं रिश्तेदारियों से लेकर दूरदराज गांव के लोगों को भी दावत दी जाएगी। अभी महिला और नवजात अलवर के निजी अस्पताल में ही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static