उत्तराखंड के भवाली-खैरना मार्ग में लगा लम्बा जाम, पर्यटक परेशान

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 03:49 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड में कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-9 में वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहै है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर से राजमार्ग के दोनों और सैकड़ों वाहनों को कतार में देखा गया। इस मार्ग पर लगा जबरदस्त जाम शाम 5 बजे तक भी नहीं खुल सका और यातायात पूर्ण रुप से ठप्प है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 हल्द्वानी से अल्मोड़ा, गैरसैंण होते हुए राज्य के सीमांत जिले चमोली के कर्णप्रयाग तक जाता है। कई घंटों से जाम में फंसे ननीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेश चन्द्र कांडपाल ने बताया कि प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और यातायात पुलिस की नाकामी के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। 

कांडपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़े गढ़्ढे खोदे जाने के कारण भी यातायात अवरुद्ध हुआ है। वहीं काठगोदाम से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में आरक्षण करवाने वाले अन्य राज्यों से आए कई पर्यटक ट्रेन छूटने की संभावना से परेशान दिखाई दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static