सोना 80 रुपए उछल, चांदी 150 रुपए चमकी

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 03:44 PM (IST)

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट के बावजूद कम भाव पर खुदरा मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 80 रुपए चमककर 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज दो डॉलर की गिरावट में 1,207.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,207.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.07 डॉलर की गिरावट में 14.17 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बना हुआ है।  

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:- 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,150
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,000
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,150
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,115
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News