जब राम जी चाहेंगे अयोध्या में तभी होगा मंदिर निर्माण: दिनेश शर्मा

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 12:56 PM (IST)

बहराइचः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि जब राम जी चाहेंगे, तब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। रविवार की शाम को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के मांगलिक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उप्र सरकार के करीब एक दर्जन मंत्री शामिल हुए। 

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्रकारों द्वारा राम मंदिर पर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर पर भाजपा ने संकल्प पत्र में अपना मत व्यक्त कर दिया है। अब राम जी की सद्कृपा जितनी जल्दी होगी, उतनी जल्दी काम हो जाएगा। राम जी जब चाहेंगे, कारक और कारण दोनों बन जाएंगे।     

राम राज्य को सत्य पर चलने का सही मार्ग बताते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा राम राज्य की परिकल्पना को लेकर गरीबों और पिछड़ों को जोडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया, 59 मिनट में एक करोड़ रूपए का रिण मिलने की व्यवस्था की, गरीबों के लिए जनधन खाते, मुफ्त बिजली तथा गैस कनेक्शन का इंतजाम किया।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static