1 महीने बाद केवल 6 अनुयायी ही कर सके स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 12:22 PM (IST)

ऋषिकेशः स्वामी सानंद के समर्थकों को लगभग एक महीने के बाद रविवार को पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने का मौका मिल सका। इस दौरान केवल 6 अनुयायी ही स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सके। 

जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इसके बाद रविवार दोपहर करीब 1:45 से अनुयायियों का आवागमन शुरू हुआ। इस बीच केवल 6 अनुयायी ही स्वामी सानंद के अंतिम दर्शन कर पाए। इसके साथ ही परिवार और मातृ सदन से दर्शन करने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। 

वहीं इससे पहले 4 नवंबर को करीब दो दर्जन अनुयायी स्वामी सानंद के अंतिम दर्शनों के लिए एम्स पहुंचे थे लेकिन तैयारियां ना होने के कारण उन्हें वापस निराश लौटना पड़ा। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद एम्स प्रशासन 10 रविवार तक स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनो के लिए रखेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static