सीएम ने अनंत कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा- पार्टी ने खोया एक कुशल नेता

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 11:14 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अनंत जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ना सिर्फ मैंने एक मित्र खोया है बल्कि हमारी पार्टी ने एक कुशल नेता और संगठन का सच्चा सिपाही भी खो दिया। इस दुख की घड़ी में अनंत जी के समस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि ईश्वर आप सभी को इस असहनीय कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं सीएम ने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री का सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। शंकरा अस्पताल के निदेशक नागराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सुबह 2 बजे आखिरी सांस ली। उस  समय उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थी। अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज करवाने के बाद वह हाल ही में बेंगलुरु लौटे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static