वास्तु के हिसाब से चुनें अपने घर की दीवारों का कलर

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 11:24 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की कई चीजें नकारात्मक व सकारात्मक प्रभाव डालती है। अगर घर की दीवारों का कलर भी वास्तु के अनुसार चुना जाए तो सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में ड्राइंग रुम से लेकर बेडरुम की दीवारों का कलर वास्तु के हिसाब से करवाएं, ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहें। आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के हिसाब से आपके घर की दीवारों के लिए कौन-सा कलर बेस्ट होगा। 

1. लाल रंग से बढ़ता है डिप्रेशन
लाल रंग बोल्ड, साहसी, आक्रामकता, गर्माहट और एनर्जी को दर्शाता है जिसे आप लिविंग रूम में करवा सकते है लेकिन ध्यान रखें जिन लोगों को अक्सर तनाव या डिप्रेशन रहता है, उन्हें यह कलर घर में नहीं करवाना चाहिए। 

PunjabKesari

2. मुड फ्रेश रखता है हरा रंग
अक्सर अस्पताल की दीवारों पर हरा रंग किया हुआ देखा जाता है क्योंकि इससे मुड फ्रेश और दिमाग शांत रहता है। वहीं वास्तु के अनुसार जिन कपल्स के बीच मन-मुटाव अदिक होता है, उन्हें अपने बेडरुम में हरा रंग करवाना चाहिए। 

PunjabKesari

3. अहंकार बढ़ाता है सफेद रंग
सफेद रंग साफ-सफाई, शुद्धता, खुलापन, मासूमियत, सादगी का प्रतीक है। वास्तु के हिसाब से पूरे घर पर व्हाइट कलर न करवाए क्योंकि इससे अहंकार बढ़ता है।

PunjabKesari

4. डिप्रेशन और निराशा मिटाता है ऑरेंज कलर
यह कलर दृढ़ता, कम्युनिकेशन, अच्छा स्वास्थ्य, ऊर्जा, चुस्ती दर्शाता है जो लोग अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं उनको कमरे में यह रंग जरूर करवाएं।

PunjabKesari

5. ब्राउन कलर से जीवन में आती हैं खुशियां 
ब्राउन कलर पुरुषों से संबंधित माना जाता है लेकिन आप इस कलर को भी अपने घर की दीवारों पर करवा सकते है। इससे जीवन में खुशी और संतुष्टि आती है।

PunjabKesari

6. शाही अंदाज दिखाता है पर्पल कलर
बैंगनी यानी पर्पल कलर शिष्टता का प्रतीक हैं। वास्तु के इनुसार, बेडरुम की दीवारों पर पर्पल कलर का आर्ट करवाने से राजसी भाव और धन की भावना उत्पन्न होती है। 

PunjabKesari

7. वास्तु में शुभ माने जाते हैं न्यूट्रल कलर
वास्तु शास्त्र के अनुसार न्यूट्रल कलर घर में करवाना काफी शुभ माना जाता है। घर की दीवारों के लिए यह कलर काफी बेस्ट हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static