आम जनता को राहत, पेट्रोल 16 और डीजल 12 पैसे हुआ सस्ता

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 11:30 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। आज रविवार को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे और डीजल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.73 रुपए प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 72.46 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
PunjabKesari
मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 83.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल  76.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी।  

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)   डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 77.73 रुपए 72.46 रुपए
कोलकाता 79.65 रुपए 74.32 रुपए
मुंबई         83.24 रुपए 75.92  रुपए
चेन्नई  80.73 रुपए 76.59 रुपए

PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 82.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 83.53  रुपए, लुधियाना में 83.40 रुपए और पटियाला में  83.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर    पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 82.93
अमृतसर  83.53 
लुधियाना 83.40
पटियाला  83.33 

PunjabKesari
इन वजहों से घट रही हैं कीमतें
अक्टूबर में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते क्रूड की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली थी। हालांकि 4 नवंबर को प्रतिबंध लागू होने के बाद कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि अमेरिका द्वारा भारत, चीन सहित 8 देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देने का असर इस मार्केट पर दिख रहा है। वहीं ईरानी तेल की सप्लाई में कमी की भरपाई के लिए सऊदी अरब, रूस और अमेरिका की शेल गैस प्रोड्यूसर कंपनियों द्वारा धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाने से कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News