राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे नरेंद्र जोशी

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 10:45 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(खुंगर): अमरीका के विख्यात व्यवसायी एवं अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी अखिल से भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बात की पुष्टि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर ने की। अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी आजकल त्यौहारों को मनाने के लिए भारत आए हुए हैं। वीरेंद्र राठौर ने नरेंद्र जोशी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि कुरुक्षेत्र में जन्मे नरेंद्र जोशी ने अमरीका में अपने व्यवसाय को बुलंदियों पर पहुंचाकर हरियाणा और पूरे भारत वर्ष का नाम रोशन किया है।

 अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव तथा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर ने बताया कि राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में वर्षों से रह रहे अप्रवासी भारतीयों से मिलकर जानकारियां हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जोशी की मुलाकात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के चेयरमैन सैम पित्रोदा राहुल गांधी से करवाएंगे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमरीका दौरे के दौरान वहां रहने वाले अप्रवासी भारतियों से मिलकर फीड बैक भी लेंगे। 

वीरेन्द्र राठौर के अनुसार शीघ्र ही भारत दौरे के दौरान भी नरेंद्र जोशी की राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग महत्वपूर्ण होगी। इस मौके पर उनके साथ डा. सुरेंद्र मेहता, श्याम सुंदर, वीरेंद्र सिंह, डा. शैलेंद्र, मयूर भारती, रोशन लाल लाहौरिया, सुरेश राजपूत, आकाश राणा, डा. मृदुला, सुनीता जोशी इत्यादि भी साथ थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static