Kundli Tv- छठ महापर्व पर बनेंगे खास योग, आप भी उठाएं लाभ

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 01:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कल रविवार 11 नवंबर को छठ महापर्व का आरंभ होगा। पवित्र नदियों में व्रती अर्घ्य देंगे। चार दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग रहेगा। संडे को नहाय-खाए के दिन सिद्धि योग बन रहा है। मंगलवार 13 नवंबर की शाम जब अर्घ्य दिया जाएगा तब अमृत योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनेगा। बुधवार प्रातः कालीन अर्घ्य के वक्त छत्र योग बन रहा है। शास्त्र कहते हैं, जो व्यक्ति धरती के साक्षात भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देता है, उसके न केवल इस जन्म के बल्कि अनेकों जन्मों के पापों का नाश हो जाता है। जो भक्त नहाए-खाए से लेकर सप्तमी के पारण तक श्रद्धापूर्वक छठ व्रत को धारण करते हैं, उन पर षष्ठी माता की कृपा बरसती है।
PunjabKesari
छठ महापर्व का न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है। खरना का प्रसाद ईख के कच्चे रस का बना होता है। जिससे स्किन से संबंधित प्रॉब्लम और नेत्र रोगों में राहत मिलती है। इस व्रत के प्रभाव से स्वास्थ्य, सौभाग्य व संतान संबंधित सभी कष्टों का अंत होता है। पुराणों में बताई गई एक कथा के अनुसार राजा प्रियव्रत ने षष्ठी का व्रत रखने के बाद कुष्ठ रोग से मुक्ति पाकर सुंदर देह हासिल की थी। इस व्रत से शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि होती है। नहाय-खाए के दिन लौकी की सब्जी और अरवा चावल जरूर खाने चाहिए।  

PunjabKesari
अर्घ्य देते समय रखें इन बातों का ध्यान-
अर्घ्य देने के लिए पीतल या ताम्बे के पात्र का इस्तेमाल करें। चांदी, स्टील, शीशा और प्लास्टिक के पात्र से कभी भी अर्घ्य नहीं देना चाहिए। 
PunjabKesari
दूध का अर्घ्य देने के लिए पीतल के पात्र का यूज कर सकते हैं। ताम्बे के पात्र में कभी भी दूध का अर्घ्य नहीं दें। 
PunjabKesariगोवर्धन पूजा वाले दिन क्यों नहीं करते पढ़ाई (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News