अच्युतानंद की हत्या का खुलासा, नेपाल बार्डर से 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 12:35 PM (IST)

प्रयागराजः 25 हजार के इनामी छात्र नेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छात्र नेता के हत्यारों को नेपाल बार्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
/
बता दें कि, अच्युतानंद शुक्ला इलाहाबाद विवि का पूर्व छात्र नेता रहा है। अभी हाल में बीते छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से सुमित फरार चल रहा था। बीते दिनों सीबी हॉस्टल में देर रात सुमित शुक्ला को किसी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तकरीबन रात 2 बजे उसकी मौत हो गई। जिस समय सुमित को गोली मारी गई उस समय हॉस्टल में जन्मदिन पार्टी मनाई जा रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static