एयरपोर्ट पर रणवीर ने बजाया DDLJ का सॉन्ग, ऐसा था दीपिका का रिएक्शन
punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 12:07 PM (IST)
बॉलीवुड के मशहूर कपल यानी 'दीपवीर' की शादी को महज चार दिन ही बाकी हैं। वहीं, शादी की तैयारियों जोरो-शोरो से चल रही हैं। रोज शादी की रस्मों से जुड़ी कोई न कोई खबर सुर्खियां बटौर रही हैं। वहीं, फैंस नजरें टिकाएं बैठे है कि कब 'दीपवीर' शादी के लिए इटली रवाना होंगे। फैंस की एक्साइटमेंट को खत्म करते हुए बता दें कि दीपिका-रणवीर इटली के लिए रवाना हो चुके है।
एयरपोर्ट पर रणवीर ने बजाया DDLJ का गाना
दीपिका रणवीर की एयरपोर्ट वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, रणवीर ने एयरपोर्ट पर स्पीकर में दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का फेमस गाना- मेहंदी लगा के रखना गाना लगाया, वहीं दीपिका उनकी फैमिली के साथ खड़ी है। रणवीर स्पीकर में गाना बजाते हुए दीपिका के पास जाकर उनसे हैल्लो कहते हैं।
इटली के लिए रवाना हुए रणवीर-दीपिका
हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक-साथ एयरपोर्ट देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों इटली के लिए रवाना हो रहे हैं।
मैचिंग ड्रेसअप में दिखें 'दीपवीर'
एयरपोर्ट पर दोनों ड्रेस में कॉर्डिनेट करते नजर आए। दरअसल, दोनों मैचिंग व्हाइट कपड़ों में दिखें। रणवीर सिंह ने जहां व्हाइट बंदगला ट्रेडीशनल ड्रेस पहनी, वहीं दीपिका ने व्हाइट स्कर्ट के साथ ओवरसाइज स्वेटर पहना और हाई पंप हील ट्राई की।
14-15 को होने वाली है शादी
आपको बता दें कि शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। 14-15 नवंबर का दिन इन दोनों के लिए बेहद स्पेशल हैं क्योंकि इस दिन यह हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। इसके बाद इटली से लौटकर यह कपल मुंबई में ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी करेगा।