जूडो खिलाड़ी प्रियंका शर्मा ने कॉमनवेल्थ खेलों में जीता गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 09:32 AM (IST)

हिसार(महेंद्र): महाबीर कालोनी निवासी इंटरनैशनल जूडो खिलाड़ी प्रियंका शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में चल रहे कॉमनवैल्थ खेलों में गोल्ड मैडल जीतकर अपना व देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। 78 किलो से अधिक भार वर्ग में खेलते हुए प्रियंका ने गोल्ड पर कब्जा किया। उसका सितम्बर माह में जूनियर कॉमनवैल्थ चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए चयन हुआ था। चैम्पियनशिप 11 नवम्बर तक जयपुर में आयोजित की जा रही है। प्रियंका ने बताया कि पदक लाने के लिए उसने जी-जीन से प्रैक्टिस की थी तभी उसका सपना सफल हो पाया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static