टाटा स्टील शतरंज - हरिकृष्णा ,अरोनियन और ममेद्यारोव सयुंक्त बढ़त पर

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 08:51 PM (IST)

कोलकाता ( निकलेश जैन ) भारत में हो रहे पहले सुपर ग्रांड मास्टर्स इंटरनेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट का आगाज आज हो गया और पहले दिन हुए रैपिड के तीन मुकाबलों में दो ड्रॉ और एक जीत के साथ भारत के ग्रांडमास्टर पेंटाला हरिकृष्णा , अर्मेनिया के विश्व कप विजेता लेवान अरोनियन ,और अजरबैजान के ममेद्यारोव 2 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । 

1.5 अंको के साथ भारत के विश्वनाथन आनंद ,रूस के सेरगी कार्यकिन ,अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और वेसली सो 1.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

PunjabKesari

भारत की शान 5 बार के क्लासिकल विश्व विजेता और वर्तमान रैपिड विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें आज अपने तीनों मैच ड्रॉ खेले,  सेरगी कार्यकिन , वेसली सो और अरोनियन से अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले । 

भारत के नन्हें सम्राट निहाल सरीन , 6 बार के राष्ट्रीय चैम्पियन सूर्या शेखर गांगुली और विदित गुजराती दो ड्रॉ और एक हार के साथ आज सिर्फ 1 अंक जूता सके । अगले दो दिन प्रतियोगिता में हर दिन 3 राउंड खेले जाएंगे । 

राउंड 3 के बाद रैंक 

Rank after Round 3

Rk. SNo     Name FED RtgI Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4  n w we w-we K rtg+/-
1 1   GM Harikrishna Pentala IND 2743 2,0 0,0 3,25 1 0 3 2 1,47 0,53 20 10,6
2 8   GM Aronian Levon ARM 2802 2,0 0,0 2,50 1 0 3 2 1,95 0,05 20 1,0
3 2   GM Mamedyarov Shakhriyar AZE 2794 2,0 0,0 2,00 2 0 3 2 1,99 0,01 20 0,2
4 3   GM Nakamura Hikaru USA 2844 1,5 0,0 2,50 0 0 3 1,5 1,94 -0,44 20 -8,8
  5   GM Anand Viswanathan IND 2737 1,5 0,0 2,50 0 0 3 1,5 1,23 0,27 20 5,4
6 6   GM So Wesley USA 2808 1,5 0,0 2,00 0 0 3 1,5 1,88 -0,38 20 -7,6
  7   GM Karjakin Sergey RUS 2792 1,5 0,0 2,00 0 0 3 1,5 1,98 -0,48 20 -9,6
8 10   GM Ganguly Surya Shekhar IND 2608 1,0 0,0 1,75 0 0 3 1 0,82 0,18 20 3,6
9 4   IM Nihal Sarin IND 2127 1,0 0,0 1,25 0 0 3 1 0,24 0,76 20 15,2
  9   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2660 1,0 0,0 1,25 0 0 3 1 1,50 -0,50 20 -10,0

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News