EICMA 2018: तीन पहियो वाली Yamaha की ''निकेन GT'' बाइक पेश

11/9/2018 1:38:28 PM

ऑटो डेस्क- इटली के मिलान शहर में चल रहे 2018 EICMA शो के दौरान यामाहा निकेन बाइक को पेश किया गया है। इस मोटरसाइकिल की खासियत इसमें शामिल तीन पहिए हैं जो इसे सभी से अलग बना रहे हैं। इसमें दो 15-इंच के व्हील्स दिए गए हैं और पहियों को फ्रेम से जुड़े दो अलग-अलग जोड़े के साथ जोड़ा जाता है जो निकेन GT को रेगुलर टू-व्हीलर होने की अनुमति देता है। बता दें कि पहली बार कंपनी ने यामाहा निकेन तीन पहियो वाली मोटरसाइकिल को पिछले साल हुए EICMA में दिखाया था। 

PunjabKesariइंजन

यह बाइक यामाहा MT-09 पर आधारित है और इस बाइक में 847 cc, इन-लाइन थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है जोकि MT-09 में भी देख सकते हैं। यह इंजन 10,000 rpm पर 114 bhp की पावर और 8500 rpm पर 87.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।2019 यामाहा निकेन GT में स्टैंडर्ड स्लिप और असिस्ट क्लच, क्विकशिफ्टर और थ्री-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। 

PunjabKesariफीचर्स

इस बाइक में स्मार्टफोन या किसी अन्य गैजेट को चार्ज करने के लिए 12-V का आउटलेट भी दिया गया है। 2019 निकेन GT में सेंटर स्टैंड दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड निकेन के मुकाबले लंबी विंडस्क्रीन, चौड़ी सीटें और हीटेड हैंडल बार ग्रिप्स दिए गए हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Recommended News

Related News

static