VIDEO : सर्जियो रामोस ने फिर तोड़ा नियम, कोहनी मारकर मिलान हवेल की तोड़ी नाक

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 04:05 PM (IST)

जालन्धर : रियल मैड्रिड स्टार सर्जियो रामोस एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने विक्टोरिया प्लजेन क्लब के स्टार फुटबॉलर मिलान हवेल की कोहनी मारकर नाक तोड़ दी है। स्पेन की चैम्पियंस लीग के तहत हुए मैच के दौरान गेंद के लिए भिड़ते वक्त यह हादसा हुआ। कोहनी लगते ही 24 साल के मिलान जमीन पर गिर गए। उनकी नाक से खून बहने लगा। वहीं, 32 साल के सर्जियो घटना को लेकर आवाक रह गए। उन्होंने इशारों ही इशारों में बताया कि उनका कोई कसूर नहीं है। 
देखें वीडियो-

 

सोशल मीडिया पर सर्जियो की जमकर हुई निंदा

PunjabKesarisports sergio milan football

घटनाक्रम के बाद से ही सोशल मीडिया पर सर्जियो के खिलाफ फुटबॉल फैंस का गुस्सा उमड़ पड़ा। कइयों ने लिखा कि सर्जियो ने वही किया जो पिछले साल चैम्पियंस लीग के फाइनल के दौरान मोहम्मद सलाह के साथ करना चाहते थे। तो कुछेक ने सर्जियो को फुटबॉल जगत का सबसे बड़ा विलैन बताकर फीफा से उसे बैन तक करने की सिफारिश कर दी।

देखें फुटबॉल फैंस के ट्विट-

 

2014 वल्र्ड कप दौरान जियोर्जियो चीलिनी का कंधा काट लिया था सर्जियो ने

PunjabKesarisports football news in hindi

लुईस का नियम तोडऩा का पुराना इतिहास रहा है। वह चैम्पियंस लीग, ला लीगा और स्पेनिश नैशनल टीम से कई बार अनियमितताओं के लिए सस्पैंड हो चुके हैं। ला लीगा में तो उन्हें अब तक कुल 173 कार्ड मिल चुके हैं जिनमें 19 रैड कार्ड हैं। सर्जियो ने 2014 विश्व कप के दौरान इटली के फुटबॉलर जियोर्जियो चीलिनी का कंधा काट लिया था। इसके बाद से उनकी खूब निंदा हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News