Kundli Tv- क्यों घर में सोने-चांदी की मूर्ति रखनी है ज़रूरी ?

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 09:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ घर में उनकी प्रतिमाओं को रखना भी बहुत लाभदायक माना जाता है। प्राचीन समय से लोग अपने घरों में भगवान की मूर्तियां रखते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म की कुछ मान्यताओं के अनुसार घर में भगवान की सोने-चांदी की मूर्ति रखना बहुत ज़रूरी माना जाता है। हो सकता है बहुत से लोगों ने इस बारे में सुना होगा लेकिन इसके पीछा का असल कारण शायद किसी को नहीं पता होगा।
PunjabKesari
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में चांदी या सोने से बनी एक मूर्ति रखनी ज़रूरी मानी गई है। माना जाता है कि दोनों धातुओं का अपना अलग-अलग महत्व होता है। धार्मिक ग्रंथों में भी चांदी और सोने से बनी मूर्तियों का महत्व बताया गया है। इसके अनुसार घर में सोने से बनी प्रतिमा रखने से घर के सदस्यों की कमज़ोरी दूर होती है। साथ ही घर में पैदा हो रही बीमारियां खत्म होती है। परंतु सोने से बनी मूर्ति महंगी होने के कारण हर कोई इसे खरीद नहीं सकता। इसलिए उन लोगों को ये सलाह दी जाती है, कि अगर वह सोने की मूर्ति न खरीद पाए तो वे चांदी से बनी मूर्ति खरीद सकते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि चांदी भी सोने के समान ही महत्वपूर्ण होती है।
PunjabKesari
सोना-चांदी की प्रतिमा को घर में पूजा के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। जिन लोगों के पास सोने की मूर्ति नहीं होती वो लोग केवल चांदी से बनी धातु का इस्तेमाल कर सकते हैं। कहा जाता है कि चांदी अन्य राशियों के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली होती है। घर में सोने-चांदी के बर्तन रखना शुभ माना जाता है। चांदी के बर्तन घर के वातावरण को अच्छा बनाते हैं। कहा जाता है कि चांदी के बर्तन खाना खाने से ताकत बढ़ती है। घर में चांदी के अलावा तांबे के बर्तन होने चाहिए। लोहे और प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन बर्तनों में खाना खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। चांदी के बर्तन के अलावा घर में पीतल और तांबे के बर्तन रखना भी शुभ माना जाता है।
PunjabKesari
हिंदू धर्म में चांदी को बहुत महत्वपूर्ण धातु माना गया है। कहा जाता है कि चांदी भगवान शंकर के नेत्रों से पैदा हुई थी। जिस घर में चांदी होती है, उस घर में सुख और संपन्नता आती है। चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से होता है। जिन लोगों को शुक्र और चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें चांदी धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि चांदी का इस्तेमाल करने से व्यक्ति का मन मजबूत और दिमाग तेज होता है। ज्योतिष बताते हैं कि चांदी का छल्ला पहनने से मन संतुलित रहता है।
दिवाली की रात कर लें ये ख़ास काम, नहीं होगी घर में पैसे की कमी (Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News