छेड़छाड़ व दहेज उत्पीडऩ के मामले में पति सहित 6 नामजद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 11:46 AM (IST)

पानीपत(सौरव): एक महिला ने अपने पति सहित 6 लोगों पर उसे दहेज के लिए उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसे ससुर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित 6 लोगों के खिलाफ भा.दं.सं. की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सुमेर के साथ 5 साल पहले हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया तथा उसे काफी दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए तथा उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाने लगी। इतना ही एक दिन ससुर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब उसने इस बारे में अपने पति व सास को बताया कि उन्होंने भी आरोपी का ही पक्ष लिया। थाना माडल टाऊन पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित 6 के खिलाफ भा.दं.सं. की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static