विवाहिता की मौत पर पति व सास पर हत्या का केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 11:38 AM (IST)

कैथल(सुखविंद्र): डेरा भाग सिंह (गुहला) में 21 वर्षीय विवाहिता फंदे पर लटकी मिली है। लड़की के मायके वालों ने पति व सास पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। 

गुहला पुलिस को दी शिकायत में सरदूलगढ़ मानसा (पंजाब) लवली ने बताया कि मेरी बहन पूजा (21) की शादी डेरा भाग सिंह निवासी दीपक के साथ 2017 में हुई थी। दहेज नहीं लाने पर कई बार उससे मारपीट भी करते थे। 5 नवम्बर को उसकी बहन पूजा की उसके पति दीपक व सास शकुंतला ने गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया। 

सब-इंस्पैक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव मायके वालों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static