Kundli Tv- शास्त्रों से जानें कौन सा दिन गर्भधारण के लिए है शुभ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 12:36 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के शास्त्रों में एेसी कई बातें बताई गई हैं, जो मानव जीवन से संबंध रखती हैं। कहा जाता है कि अगर इंसान ग्रंथों में लिखी इन बातों को अपनाता है तो उसके जीवन की कई प्रॉब्लम हल हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं शास्त्रों में बताई गई कुछ एेसे ही नियम। 
PunjabKesari
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार है। इनमें से एक संस्कार है गर्भधारण। शास्त्रों में बताए गए नियम के अनुसार पति पत्नी अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए मिलन करते हैं। शास्त्रों में गर्भधारण संस्कार में मुंडन, उपनयन, विवाह की तरह ही दिन तिथि और मुहूर्त का ध्यान रखने की बात कही गई है। क्योंकि गलत मुहूर्त दिन और तिथि में गर्भधारण से उत्पन्न संतान परिवार और माता-पिता के लिए कष्टकारक साबित हो सकती हैं। पौराणिक शास्त्रों में गर्भधारण के लिए कई शुभ तारीखों और मुहूर्त का वर्णन किया है। इसके अलावा इसमें शुभ दिन का भी उल्लेख किया गया है और विस्तार में बताया गया है गर्भधारण करना कब शुभ और कब अशुभ होता है।
PunjabKesari
इसमें बताए गए वर्णन के मुताबिक मंगलवार का दिन गर्भधारण के लिए बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष के अनुसार इस दिन के स्वामी क्रूर ग्रह मंगल हैं। माना जाता है कि इस दिन गर्भ धारण का मतलब है आने वाली संतान क्रूर और हिंसक प्रवृति का हो सकता है।
PunjabKesari
शनिवार का दिन भी शास्त्रों के नियमानुसार गर्भधारण के लिए शुभ नहीं होता है। इस दिन के स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है इसलिए इस दिन होने वाली संतान निराशावादी और शारीरिक विकार दे सकती है।

रविवार के दिन को भी गर्भधारण के लिए शास्त्र ठीक नहीं कहा गया है। सूर्य देव इस दिन के स्वामी हैं, जो संसार की आत्मा माने जाते हैं। यह सूर्य की आराधना का दिन है। 
PunjabKesari
इन सबके अलावा गर्भधारण के लिए शुभ दिन सोम, बुध, गुरु और शुक्रवार माने गए हैं। ज्योतिषशास्त्र में यह चारों चारों शुभ ग्रह से संबंधित होने के लिए संतान की इच्छा रखने वालों को शुभ फल देते हैं।
नवरात्र पूजन में कौनसा दीपक जलाएं घी या तेल का ?(VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News