सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, जानें आज के दाम

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 03:50 PM (IST)

नई दिल्लीः धनतेरस से पहले स्टॉक बढाने के लिए की जाने वाली सर्राफा कारोबारियों की खरीदारी से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए की तेजी में 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 30 रुपए की चमककर 39,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 1,232.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,234.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 14.73 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से सोने के भाव बढ़े हैं।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:- 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,650
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,530
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,820
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News