5 वर्षीय बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, किया ऐसा हश्र कि कांप जाएगी हर लड़की की रूह

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 02:00 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपनी ही 5 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना ताजगंज धांधूपुरा का है। यहां पर रहने वाला एक युवक मिठाई की दुकान पर काम करता है। वह अपनी 5 वर्षीय सौतेली बहन को उठाकर मिठाई के गोदाम में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया। वह बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
 

वहीं किसी ने बच्ची को बेसुध हालत में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया। यहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static