ऑफ द रिकार्ड: रॉ प्रमुख बोले, ऐसा ही चलता रहा तो बंद करनी पड़ेगी रॉ

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 10:51 AM (IST)

23 अक्टूबर की रात के बाद से ही देश की शीर्ष जांच एजेंसी रॉ व सी.बी.आई. के निदेशक आलोक वर्मा के बीच रस्साकशी का खेल चल रहा है। इस बीच, रॉ के मुखिया अनिल धस्माना 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के पास गए और उनसे कहा कि दुबई में हमारा सारा ऑपरेशन एक्सपोज हो गया है। इसमें हमारी ही एजेंसी के लोगों का हाथ है। हमारे लोग खतरे में हैं। इस तरह के माहौल में हम कैसे काम कर सकते हैं। 

रॉ प्रमुख को माना जाता है शांत अधिकारी 
धस्माना को बहुत ही शांत अधिकारी माना जाता है, पर वे यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने पी.एम. से कहा कि सर अगर इसी तरह चलता रहा तो हमें एजेंसी को बंद करना पड़ेगा। धस्माना ने पी.एम. से कहा कि समंत कुमार गोयल जो रॉ में दूसरे नंबर पर हैं, कभी दुबई में रॉ के निदेशक के रूप में काम करते थे। वह भी कभी दुबई में चलाए जाने वाले ऑपरेशन के मुखिया रह चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महेश प्रसाद और सोमेश प्रसाद पूर्व रॉ अधिकारी के बेटे हैं। वह भी कभी दुबई में चलाए जाने वाले आप्रेशन का मुखिया रह चुका है। 

जरूरत पडऩे पर रॉ को अहम जानकारियां देते हैं दोनों भाई
महेश प्रसाद एक बैंकर हैं, जबकि सोमेश प्रसाद अपनी कंपनी चलाते हैं। अक्सर दोनों भाई जरूरत पड़ने पर रॉ को अहम जानकारियां देते हैं। जब समंत कुमार दुबई में रॉ के आप्रेशन हेड थे, तब से ही वह उन दोनों के संपर्क में हैं। इस शिकायत के बाद पी.एम. आलोक वर्मा पर काफी नाराज हुए थे और रविवार को उन्हें तलब तक कर लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News