MP चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानें किसका कटा और किसे मिला टिकट

11/2/2018 2:05:46 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 177 प्रत्याशियों के नाम हैं। जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बुधनी, यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी, अशोक रोहनी को जबलपुर कैंट, खंडवा से देवेन्द्र वर्मा को, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसौदिया को टिकट दिया है।
 
वहीं, ग्वालियर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री माया सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह इस बार वर्तमान पार्षद सतीश सिंह सिकवार को मौका दिया गया है।

PunjabKesari

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन 177 नामों को तय किया गया है, इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, समेत चुनाव समिति अन्य नेता शामिल थे।

किसे मिला और किसका कटा टिकट ?

सुसनेर से विधायक मुरलीधर पाटीदार को टिकट मिला है। टीकमगढ़ विधानसभा से वर्तमान विधायक केके श्रीवास्तव का टिकट काट गया है और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गिरी को यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। वहीं, पृथ्वीपुर विधानसभा से विधायक अनीता नायक की जगह बीजेपी जिलाध्यक्ष अभय यादव को टिकट मिला है।

इसके अलावा गुना से पारुल की जगह गोपी लाल को टिकट दिया गया है। रामपुर से हर्ष सिंह की जगह विक्रम सिंह को टिकट दिया गया है। आगर से गोपाल परमार की जगह मनोहर को बीजेपी उम्मीदवार बनाया है। सांची में गौरीशंकर शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित शेजवार को टिकट दिया गया है। शहडोल की जयसिंह नगर विधानसभा से सिटिंग विधायक प्रमिला सिंह का नाम काटकर जैतपुर विधानसभा सिटिंग एमएलए जय सिंह मरावी को यहां से लड़ने का मौका दिया गया है।

PunjabKesari

हाल में ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा मेॆ शामिल हुए शरद कोल को ब्यौहारी विधानसभा से टिकट दी गई है। जैतपुर से मनीषा सिंह को टिकट दी गई है। खंडवा जिले की मान्धाता और पंधाना सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, वर्तमान में मान्धाता से लोकेंद्र सिंह तोमर विधायक हैं। उनकी जगह नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय हुआ है। पंधाना से मौजूद विधायक योगिता बोरकर की जगह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राम दांगुरे को टिकट दिया गया है। बाकी पर पूर्व से चले आ रहे प्रत्याशी ही लड़ेंगे चुनाव। खंडवा से देवेंद्र वर्मा और हरसूद विधानसभा से मंत्री विजय शाह का नाम फाइनल किया गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज (2 नवंबर) से शुरू हो गई है। जो 9 नवंबर तक चलेगी। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े जाएंगे।

ये है पूरी लिस्ट...

PunjabKesari
PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News