फेडरर अपने 100वें खिताब से सिर्फ 3 जीत दूर

punjabkesari.in Friday, Nov 02, 2018 - 01:43 PM (IST)

पेरिस: स्विस स्टार रोजर फेडरर ने इटली के फैबियो फोगनिनी को 6-4, 6-3 से हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इससे यह 37 वर्षीय महान खिलाड़ी अपने करियर के 100वें खिताब से केवल तीन जीत दूर है।
PunjabKesari
20 बार के मेजर चैम्पियन फेडरर ने पिछले हफ्ते अपनी 99वीं ट्राफी बासिल में घरेलू कोर्ट पर हासिल की थी। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। वह 2015 के बाद यहां पेरिस मास्टर्स में पहली बार खेल रहे हैं।
PunjabKesari
उन्होंने यहां 2011 में खिताब जीता था। निशिकोरी ने केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। चार बार के पेरिस चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। वह बोस्निया के दामिर जुमहुर पर 6-1, 2-1 से बढ़त बनाए थे, लेकिन तभी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने चोट के कारण हटने का फैसला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News