आगरा: लेसोथो के प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ किया ताज का दीदार

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 01:35 PM (IST)

आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल को निहारने के लिए 7 समुंदर पार की दूरियां तय कर पर्यटक आगरा पहुंच रहे हैं। बुधवार को लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे अपनी पत्नी के साथ सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा पहुंचे। लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। मोहब्बत की अद्भुत निशानी को देखकर वे भी अपने आप को वाह ताज कहने से रोक नहीं सके।

PunjabKesariलेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे अपनी पत्नी के साथ करीब 1 घंटा ताजमहल में रहे। अपने इन यादगार पलों को भी उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ताजमहल के भ्रमण को लेकर अपने अनुभव भी विजिटर बुक में सांझा किए। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static