जिले में इस तरह मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरागांधी की पुण्यतिथि

10/31/2018 5:58:49 PM

उज्जैन: जिले में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक उदयवाल सहित अन्य कांग्रेसियों ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें  सैकड़ों  कांग्रेसियों ने रक्तदान किया।

PunjabKesari

प्रियदर्शनी चौराहे में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दादा मनोहर बैरागी, अरूण रोचवानी सुश्री अंजू जाटवा, ओम भारद्वाज, सुनिल गोठवाल, अशोक भाटी, सतीश मरमट, अजीत सिंह ठाकुर, सावन यादव, पप्पू प्रजापत, तेजकरण बिलोनिया सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News