हैलोवीन स्पेशल: घर पर बनाएं Eerie Eyeball Pops

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 09:41 AM (IST)

हैलोवीन अनेक देशों में मनाया जाने वाला एक अनाेखा फेस्टिवल है। अगर आपने भी अपने घर पर हैलोवीन पार्टी रखी है तो आप मेहमानों को Eerie Eyeball Pops बनाकर सर्व कर सकती हैं। यह सबको खूब पसंद भी आएगी और इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर हैलोवीन एरी आईबॉल बॉल्स बनाने की रेसिपी।

सामग्री:

मदीरा केक (Madeira Cake)- 100 ग्राम
ओरेओ कुकीज- 100 ग्राम
चॉकलेट- 100 ग्राम (पिघली हुई)
व्हाइट चॉकलेट- 200 ग्राम (पिघली हुई)
लकड़ी की स्टिक- 10
छोटे कद्दू- ½ (कटा हुआ)
बटरनट स्क्वैश- कटी हुई
आईसिंग पेन- सजावट के लिए

PunjabKesari

विधि:
1. एक बाउल में 100 ग्राम मदीरा केक और 100 ग्राम ओरेओ कुकीज को तोड़ लें।

2. अब इसमें 100 ग्राम चॉकलेट और 200 व्हाइट चॉकलेट ग्राम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

3. हाथों के मदद से इन्हें अखरोट की तरह रोल कर लें और फिर ट्रे पर रख लें। अह इसे 3-4 मिनट तक रेफ्रिजरेटर में रख दें।

4. वुडन स्टिक को चॉकलेट बॉल्स में सावधानी से डालें और फिर चॉकलेट से इसे दोबारा कवर कर लें।

5. अब इसे कद्दू के आधे हिस्से पह लगाकर दोबारा फ्रिज में रख दें, ताकि चॉकलेट सेट हो जाए।

6. फिर आईसिंग पेन की मदद से इनपर आंख और नसें बना लें।

7. लीजिए आपकी हैलोवीन एरी आईबॉल बॉल्स बनकर तैयार है। अब आप इसे खाने की टेबल पर सर्व करें।

Tip: अगर आप चाहे तो आईबॉल्स को स्टिक की बजाए ऐसे भी सर्व कर सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static