AAP ने जारी की 25 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

10/27/2018 2:29:33 PM

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर भी सभी पार्टियों की रणनीति जोरों पर हैं। इसी के साथ विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए दिल्ली के बाद मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने पकड़ बनाना तेज कर दिया है। 172 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब 'आप' ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 25 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है। 

PunjabKesari

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि, पार्टी जनता से सीधा संवाद और डोर टू डोर संपर्क के आधार पर प्रचार कर रही है। वहीं दिल्ली के बड़े नेताओं का भी प्रदेश में दौरा शुरू हो चुका है।

PunjabKesari

आप के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता तीन दिन से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं एमपी प्रभारी और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय 28 अक्टूबर को प्रदेश में सभाएं करेंगे। वे ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर 15, गोहद, शिवपुरी और सबलगढ़ में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य शीर्ष नेता भी प्रदेश के दौरे पर होंगे। और सघन प्रचार का दौर शुरू करेंगे।

ये हैं पार्टी के स्टार प्रचारक...

  • पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 
  • दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया
  • श्रम मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह
  • प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल
  • सांसद सुशील गुप्ता
  • सांसद भगवंत मान
  • स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन
  • शहनाज हिंदुस्तानी
  • अमानतुल्लाह
  • दिल्ली विधायक अलका लांबा
  • राखी बिड़लान
  • राजेंद्र गौतम
  • सौरभ भारद्वाज
  • सोमनाथ भारती
  • वंदना कुमारी
  • प्रकाश जरवाल 
  • प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भटनागर
  • प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह
  • प्रदेश संगठन सचिव युवराज सिंह
  • प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ
  • पीएसी की सदस्य चित्तरूपा पालित
  • सागर से प्रत्याशी इंद्रविक्रम सिंह
  • विधानसभा प्रत्याशी रामकुंवर रावत
  • वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News