29 अक्टूबर को एक बार फिर मिशन MP पर राहुल, उज्जैन का करेंगे दौरा

10/27/2018 11:46:19 AM

भोपाल: विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर फिर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का यह दौरा उज्जैन से शुरू होगा। वे 29 अक्टूबर को धार्मिक नगरी पहुंचेंगे जहां वे, महाकाल के दर्शन करने के बाद फ्रीगंज में दशहरा मैदान पर एक सभा को संबोधित करेंगें।

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए एसपीजी ने रूपरेखा तैयार कर ली है, सूत्रों के अनुसार 29 अक्टूबर को राहुल गांधी इंदौर पहुंचेंगे, इसके बाद वे उज्जैन और झाबुआ में रोड शो और सभाएं करेंगे, 30 अक्टूबर की सुबह वे इंदौर में होंगे और दोपहर के बाद राहुल गांधी खरगोन और महू का दौरा करेंगे, जिसके बाद वे रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News