कलेक्ट्रेट परिसर के पास युवक ने खाया ज़हर, हालत गंभीर

10/26/2018 4:29:58 PM

छतरपुर: जिले कलेक्टर कार्यलय में उस समय हड़कंप मच गया, जब RS भदौरिया नाम के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका ईलाज़ चल रहा है। जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह भदोरिया नाम का यह व्यक्ति छतरपुर कलेक्ट्रेट के कई दिनों से चक्कर लगा रहा है और वह कर्ज से परेशान था।
 

PunjabKesari

जब कलेक्टर परिसर के बाहर चाय की दुकान पर बैठा था, तभी उसने जहरीली दवा खा ली,जिससे यह वही बेहोश हो गया। इसकी जानकारी लगते ही उसे एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ओपी गुप्ता ने बताया कि उसने किसी से पैसे उधार लिए थे, जो अपने पैसे मांग रहा था,जिससे परेशान रंजीत सिंह भदोरिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News