CBI Corruption Case: छुट्टी पर भेजे गए अस्थाना

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 08:52 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़(संजीव यादव): आखिरकार देर से सही,सी.बी.आई. में नंबर वन की हैसियत से काम करने वाले आलोक वर्मा अधिकारों की जंग में बाजी मार गए हैं। पी.एम.ओ. के हस्तक्षेप के बाद राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की अनूमति दे दी गई है। बताया जाता है कि बीते रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों अधिकारियों को तलब किया।

इसके बाद तत्काल सी.बी.आई. को पी.एम.ओ. द्वारा फैक्स से सूचित किया गया कि राकेश अस्थाना के सभी अधिकारों को फ्रीज कर दिया जाए। बताया जाता है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया है। यही नहीं पीएमओ ने अस्थाना से मुंह मोड़ा है वहीं आलोक वर्मा पर सख्ती दिखाई है। उल्लेखनीय है कि हाल में २ करोड़ की रिश्वत के लगे आरोपों के बाद सरकार की छवि धूमिल होते देख पी.एम.ओ. ने ये निर्णय लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

somnath

Recommended News

Related News