दिल्ली से आगरा जा रही बस पलटी, एक बच्ची की मौत, दर्जन से अधिक घायल
punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 02:33 PM (IST)
नोएडाः नोएडा 39 थाना क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर पर देर रात दिल्ली से आगरा जा रही सवारियों से भरी बस पलटी गई और एक 7 वर्षीय बच्ची को इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि 6 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
दरअसल देर रात दिल्ली से आगरा जा रही बस नोएडा थाना 39 क्षेत्र के फ्लाईओवर पर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पलट गई गई। जिसमें सवार एक 7 वर्षीय बच्ची अरसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग इसमें घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर की मानें तो पुलिस यहां 14 लोगों घायलों को लाई थी। 6 की गंभीर हालत होने के चलते उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है।