इस वजह से 15 नवम्बर को शादी कर रहे हैं दीपिका-रणवीर, फिल्म से जुड़ा है कनेक्शन

10/22/2018 2:27:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में थे। दोनों अपने रिलेशनशिप को नया आयाम देने जा रहे हैं।बीते दिन ही दोनों की शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं।

PunjabKesari

दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। शादी की इस तारीख के साथ एक रोचक संयोग भी जुड़ा है।

PunjabKesari

दरअसल, दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख का उनकी सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' से गहरा नाता है। साल 2013 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवम्बर के दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

PunjabKesari

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच प्यार का बीज अंकुरित हुआ था, जिसको हम सभी ने वृक्ष बनते देखा है। यही कारण है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल 15 नवम्बर के दिन शादी करने का फैसला किया है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं साथ में दोनों की जोड़ी जिस फिल्म में नजर आई है वे सभी फिल्में हिट रही हैं। साल 2018 में दोनों पद्मावत में साथ नजर आए। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

PunjabKesari

 

शादी की बात करें तो इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि दोनों स्टार्स एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली में सात फेरे ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शादी में चार बड़े फंक्शन होंगे. दोनों इस शादी को भव्य रखना चाहते हैं। शादी हिंदू परंपराओं के तहत होगी। शादी को मीडिया से दूर रखा जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News