#MeToo: संजना से छेड़छाड़ के आरोप पर सुशांत सिंह राजपूत ने दी सफाई

10/20/2018 11:18:48 PM

मुंबईः बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किजी एंड मैनी’ फिल्म की सह अभिनेत्री संजना संघी के उत्पीडऩ से इंकार किया है। सुशांत ने शुक्रवार को संजना की ओर से अनुपयुक्त व्यवहार करने की रिपोर्ट से साफ इंकार करते हुए उनके साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट को ट्वीट किया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर कहा कि व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करना दुखद है लेकिन देश में जारी ‘मी टू’ अभियान के बीच सच्चाई बताने के अलावा और कोई चारा नहीं था। 

सुशांत ने एक ट्वीट में कहा कहा, मुझे व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करने में दु:ख होता है लेकिन ऐसा लगता है कि इस अभियान के दौरान अपनी बात कहने का कोई और तरीका नहीं है। शूटिंग के आखिरी दिन तक, संजना के साथ सेट पर क्या दुराचार हुआ? ऐसा हर्गिज नहीं है। क्या यह एजेंडा है? आप स्वयं निर्णय लीजिए। स्क्रीनशॉट में दोनों कलाकारों के बीच एक दोस्ताना बातचीत को दिखाया गया हैं जिसमें दोनों अपनी फिल्म के लिए शूट के लिए उत्साहित है और एक दूसरे के प्रदर्शन की सराहना करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रिपोर्ट आईथीं कि ‘किजी और मैनी’ शूटिंग के दौरान अभिनेत्री संजना को परेशान किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News