उत्तर भारत पर संकट 2 मार्च 2019 तक रहेगा मौजूद!

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 07:50 PM (IST)

जालन्धर(धवन): उत्तर भारत में पिछले कई महीनों से संकट के बादल मंडराते देखे गए हैं। कभी यू.पी., कभी पंजाब तो कभी किसी अन्य रा’य में भीषण दुर्घटनाएं हो रही हैं। ’योतिषीय दृष्टि से अगर देखा जाए तो उत्तर भारत पर संकट का यह दौर 2 मार्च 2019 तक चलेगा।

मोहाली के ’ज्योतिषी विनोद गुप्ता के अनुसार वास्तु शास्त्र फ्लाइंग स्टार की वाॢषक कुंडली में उत्तर भारत में 16 फरवरी 2018 से 2 मार्च 2019 तक यैलो स्टार है जो भूमि की छेड़छाड़ करने से मिट्टी, आंधी से धन हानि, जन हानि, जल हानि तथा कई अन्य कारणों से हानि देता है। यह क्षेत्र 22 से 28 अक्षांश और 72 से 90 रेखांश के बीच में है। यैलो स्टार के प्रभाव के कारण मई में धूल भरी आंधी से उत्तर भारत में 150 लोगों की मौतें हुई थी। उसके बाद बाढ़ के कारण उत्तर भारत में भारी नुक्सान हुआ। यही नहीं पिछले दिनों असमय बारिश से भी उत्तर भारत में नुक्सान हुआ। उन्होंने कहा कि अमृतसर में रेल हादसे को भी इसी से जोड़ कर देखा जा सकता है परन्तु अभी यह संकट पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। 2 मार्च 2019 तक उत्तर भारत में सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी। 

यू.पी. में भी पिछले महीनों में पुल गिरने व रेल हादसे हो चुके हैं। कश्मीर भी उत्तर भारत में पड़ता है वहां भी यैलो स्टार का साया मौजूद रहेगा। गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त 2019 तक भारतीय करंसी भी डालर के मुकाबले लगातार दबाव में बनी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त 2018 से 15 अगस्त 2019 तक दशम भाव में बृहस्पति तथा अष्टम भाव में चंद्र, शनि और बुध विराजमान हैं। यह समय व्यापारिक गतिविधियों को लेकर केंद्र सरकार के सामने मुश्किलें पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की वाॢषक कुंडली में भी चंद्र, मंगल 8वें भाव में आया हुआ है जिस कारण महंगाई पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए यह वर्ष अनुकूल है। अगले वर्ष जन्मदिन से 43 दिन पहले उनकी स्थिति काफी मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। 

इसी तरह से बङ्क्षठडा के ’योतिषी  रोशा स्वामी ने कहा कि 19 अक्तूबर को दशहरे वाले दिन अमृतसर में शाम को जब रेल के नीचे आकर लोग मारे गए तो उस समय मेष लग्र चल रहा था। उन्होंने आशंका जाहिर की कि इस दुर्घटना के पीछे किसी भी विदेशी ताकत का भी हाथ हो सकता है तथा इस एंगल से भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों को पकडऩे में कामयाब होगी लेकिन दुर्घटना के पीछे छिपी ताकतों का पता नहीं चल सकेगा।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News