गोवा इंटरनेशनल शतरंज - क्या कार्तिक करेंगे कमाल ! ईरान के इदानी से टकराएँगे

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 03:38 PM (IST)

गोवा ( निकलेश जैन ) में चल रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप में ठीक अंतिम निर्णायक राउंड के पहले भारत के कार्तिक वेंकटरमन नें रफ्तार पकड़ते हुए खिताब जीतने की उम्मीद कायम कर ली है और देखना होगा की क्या वह अब तक शानदार लय में चल रहे है और अब तक प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारने वाले ईरान के इदानी पौया को पराजित कर गोवा इंटरनेशनल का खिताब भारत की झोली में डालेंगे । 

आज हुए मुक़ाबले में पहले बोर्ड पर ईरान के इदानी पौया और अर्मेनिया के लेवान बाबूजियन के बीच मुक़ाबला बराबरी पर छूटा ,केटलन ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में 108 चालों तक इदानी नें एक अतिरिक्त प्यादे की वजह से जीतने के भरपूर प्रयास किए पर लेवान मैच बचाने में सफल रहे ।इस मैच के ड्रॉ रहने का फायदा उठाया भारत के कार्तिक वेंकटरमन नें जिन्होने सयुंक्त बढ़त पर चल रहे उक्रेन के वेलेरिय नोवेरोव को लंदन सिस्टम ओपनिंग में वजीर के हिस्से से अपने जोरदार आक्रमण से मात्र 32 चालों में पराजित कर दिया साथ ही सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली । 

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे टेबल पर शायांतन दास नें उक्रेन के सिवुक विटाली से तो चौंथे टेबल पर दीपन चक्रवर्ती नें हमवतन वीएस राहुल से मुक़ाबला ड्रॉ खेला । एक अन्य मुक़ाबले में पांचवे टेबल पर बेलारूस के सेरगी कास्पारोव नें उक्रेन के विटालिय ब्रेनदविसकी को पराजित कर अंतिम राउंड के पहले सयुंक्त बढ़त कायम कर ली । 

तो अंतिम राउंड के ठीक पहले भारत के कार्तिक , ईरान के इदानी , बेलारूस के कास्पारोव और अर्मेनिया के लेवान बाबूजियन 7.5 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर है और इनमें से जो भी कल जीत हासिल करेगा उसके खिताब जीतने की प्रबल संभावना है । 

 

राउंड 10 के मुक़ाबले 

Bo. No.     Name Rtg Club/City Pts. Result Pts.   Name Rtg Club/City   No.
1 12   IM Karthik Venkataraman 2525 AP 0 - 1 GM Idani Pouya 2588 IRI   5
2 18   GM Babujian Levon 2456 ARM ½ - ½ GM Kasparov Sergey 2453 BLR   19
3 10   GM Sivuk Vitaly 2545 UKR 7 0 - 1 7 GM Ter-Sahakyan Samvel 2547 ARM   9
4 54     Raahul V S 2294 TN 7 1 - 0 7 GM Neverov Valeriy 2488 UKR   15
5 28   IM Akash G 2424 TN 7 ½ - ½ 7 IM Das Sayantan 2425 WB   27
6 1   GM Kravtsiv Martyn 2654 UKR 0 - 1 7 GM Deepan Chakkravarthy J. 2540 RLYS   11
7 2   GM Amonatov Farrukh 2615 TJK 1 - 0 GM Malakhatko Vadim 2552 BEL   7
8 3   GM Predke Alexandr 2615 RUS 1 - 0 IM Rakesh Kumar Jena 2388 ODI   31
9 88     Singh S. Vikramjit 2192 RLYS ½ - ½ GM Popov Ivan 2611 RUS   4
10 6   GM Tukhaev Adam 2556 UKR 1 - 0   Ritviz Parab 2252 GOA   67
11 36   IM Rathnakaran K. 2366 RLYS 1 - 0 GM Neelotpal Das 2436 PSPB   23
12 8   GM Bernadskiy Vitaliy 2547 UKR 6 0 - 1 6 FM Nitish Belurkar 2295 GOA   53
13 13   IM Stany G.A. 2502 AAI 6 ½ - ½ 6 WGM Swati Ghate 2215 LIC   79
14 16   GM Kunte Abhijit 2484 PSPB 6 1 - 0 6   Abhishek Das 2280 RLYS   57
15 77     Sahil Tickoo 2217 HAR 6 ½ - ½ 6 GM Rahman Ziaur 2473 BAN   17
16 62   IM Deshmukh Anup 2267 LIC 6 ½ - ½ 6 GM Himanshu Sharma 2444 RLYS   21
17 75   FM Gajwa Ankit 2224 MP 6 0 - 1 6 IM Bakunts Rafael 2427 ARM   26
18 32   IM Gusain Himal 2384 RLYS 6 1 - 0 6 CM Aditya Mittal 2215 MAH   80
19 83     Samant Aditya S 2211 MAH 6 ½ - ½ 6 FM Sai Agni Jeevitesh J 2362 TEL   37
20 99   FM Matta Vinay Kumar 2129 AB 6 0 - 1 6 IM Kathmale Sameer 2343 RLYS   41

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News