Kundli Tv- जानें, क्यों हिंदू धर्म में सुबह की पूजा का है इतना महत्व

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 12:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू शास्त्रों में पूजा का बहुत महत्व है। इसके अनुसार हर व्यक्ति के दिन की शुरूआत पूा से शुरू होने चाहिए, इससे व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा शाम को भी पूजा करना बहुत लाभदायक माना जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में सुबह की पूजा का इतना महत्व क्यों है, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह की पूजा के क्या क्या फायदे होते हैं।  
PunjabKesariब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह अर्थात प्रात काल में पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार प्रभु भक्ति के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इस समय हमारा मन शांत रहता है। नींद से जागने के बाद कोई आ थकान नहीं होती है, जिस वजह से पूजा अच्छे से हो पाती है।


यहां जानिए सुबह जल्दी पूजा करने से कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं-


ज्योतिष के अनुसार सुबह जल्दी पूजा करने के लिए जल्दी जागना पड़ता है। सुबह-सुबह जल्दी उठने से हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। दिनभर ताज़गी बनी रहती है।

 PunjabKesari
माना जाता है कि ये समय ध्यान यानि मेडिटेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि सुबह के समय वातावरण में शुद्धता होती है।


हिंदू धर्म की पूाज का बात करे तो इस दौरान भगवान का ध्यान करना होता है, जिसमें मंत्रों का जाप आदि करना ज़रूरी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इन कामों के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। 

PunjabKesari
सुबह हमारे दिमाग में इधर-उधर के व्यर्थ विचार नहीं होते। भगवान की भक्ति के लिए जरूरी है कि मन एकाग्र रहे, ताकि पूरा ध्यान पूजा में लगाया जा सके। इसलिएसुबह का समय पूजा आदि के लिए शुभ माना गया है। 


वैसे तो शाम को की गई पूजा के भी बहुत फायदे होते हैं लेकिन कहा जाता है कि सुबह के बाद दिन में किसी भी समय में की गई पूजा में व्यक्ति का मन पूरी तरह से एकाग्र नहीं हो पाता क्योंकि तब मन में दिन में होने वाली सारी घटनाओं घूमती रहती है। जो हमारी पूजा में एक तरह की रूकावट पैदा करती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्रह्म मुहूर्त को पूजादि कर्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
PunjabKesari
Kundli Tv- चलिए कर लीजिए चिंतपूर्णी माता के दर्शन (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News