वीरेंद्र सहवाग मजाक-मजाक में हो गए आरती के, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 12:20 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय क्रिकेक टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) आज यानि कि 20 अक्टूबर को 40 साल के हो गए है। भले ही सहवाग क्रिकेट को अलविदा कह गए हों, लेकिन गेंदबाजों में अभी भी उनका खाैफ कायम है। उन्होंने जिन गेंदबाजों को धोया वो कभी भूलेंगे नहीं। सहवाग अपने ट्वीटस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते है। क्रिकेट करियर के साथ-साथ इनकी लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग है। 

वीरेंद्र सहवाग ने मजाक में किया था प्रपोज

सहवाग आरती (Aarti Ahlawat) को पहली बार तब मिले थे जब वह महज 7 साल के थे जबकि आरती 5 साल की। सहवाग ने आरती को पहली बार जब प्रोपोज किया तब वह सिर्फ 21 साल के थे। आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया था। ये लव मैरिज थी। अपने प्रपोज के बारे में सहवाग ने खुद खुलासा किया था और कहा था कि 2002 में आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया था, लेकिन आरती ने इसे असल प्रपोजल समझकर तुरंत हां कह दिया था।  इसके बाद भी दोनों ने करीब 3 साल तक डेटिंग की और फिर 2004 अप्रैल में शादी की बंधन में बंध गए। सहवाग के 2 बेटे हैं- आर्यवीर और वेदांत। 
Virender Sehwag photos, virender sehwag image, sehwag wife photo, Aarti Ahlawat

वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट करियर की शुरुआत 

वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत 1997 में दिल्ली क्रिकेट टीम से की थी। 1998 में वे नार्थन जॉन क्रिकेट टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए सिलेक्ट हुए। इस ट्रॉफी के मैच के दौरान उन्होंने टॉप स्कोरर में अपना स्थान बनाया। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया और फिर उन्हें अंडर-19 टीम में शामिल किया गया। 
Virender Sehwag photos, virender sehwag image, वीरेंद्र सहवाग

1999 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला लेकिन केवल 1 रन पर आउट हो गए और उसके बाद उनको अगले 20 महीने तक टीम में नहीं चुना गया। उसके बाद 2001 में उनसे भारतीय टीम की पारी की ओपनिंग करने को कहा गया तो तब उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाया और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
Virender Sehwag photos, virender sehwag image, sehwag wife photo, Aarti Ahlawat

वीरेंद्र सहवाग करियर 

टेस्ट- 104    मैच, 8586    रन, 23 शतक, 32 अर्धशतक, 6 दोहरे शतक, 2 तिहरे शतक
वनडे- 251    मैच, 8273    रन, 15 शतक, 38 अर्धशतक, 1 दोहरा शतक
टी20- 19 मैच, 394रन, 2 अर्धशतक    
IPL- 104 मैच 2728 रन, 2 शतक, 16 अर्धशतक।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News