नाबालिगा से गलत हरकतें करने के आरोप में 1 नामजद

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 10:12 AM (IST)

गिद्दड़बाहा(संध्या): थाना गिद्दड़बाहा की पुलिस ने नाबालिग लड़की से गलत हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

इस संबंधी पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की करीब 9 वर्ष की है व चौथी कक्षा में पढ़ती है। गत दिवस स्कूल में छुट्टी होने के कारण उसकी लड़की सुबह करीब 10.30 बजे चरणा सिंह की करियाने की दुकान से पटाखे लेने के लिए गई थी। जब वह 10-15 मिनट तक घर वापस न आई तो इसका पता करने के लिए वह चरणा सिंह की दुकान पर गई। उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान में एक साइड पर उसकी लड़की से उक्त व्यक्ति गलत हरकतें कर रहा था। उसकी लड़की इसका विरोध व छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। थाना गिद्दड़बाहा की पुलिस ने शिकायतकत्र्ता के बयानों पर अकाशदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News