लुटेरों के हौसले बुलंद, पहले की लूटपाट फिर उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 04:35 PM (IST)

शिमला:  किन्नौर जिले में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला किन्नौर के मूरंग गांव का है, जहां बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात कुछ लुटेरों ने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।  

मृतका की पहचान राजदेवी (68 साल) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। सबूत जुटाने के लिए शिमला से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है। महिला का शव रिकांगपिओ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News